Article Image
केकड़ी जिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 का उद्घाटन
केकड़ी, 1 अगस्त 2024: राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के एस.एन.सी.यू. में विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 का उद्घाटन जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 01, 2024 • 3:18 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 1 अगस्त 2024: राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के एस.एन.सी.यू. में विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 का उद्घाटन जिला कलेक्टर महोदया श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों को स्तनपान के समर्थन का संकल्प दिलवाया।

श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन 170 से अधिक देशों में अगस्त के पहले सप्ताह में होता है, जिसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और स्तनपान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, "मां का दूध बच्चे के लिए अनमोल उपहार है और यह पोषण का सबसे अच्छा स्रोत है। छह महीने तक बच्चों को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इससे शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।"
कार्यक्रम के दौरान, एस.एन.सी.यू. प्रभारी डॉ. मनोज कुमार नागर ने विश्व स्तनपान सप्ताह 2024 की थीम “अन्तराल को कम करना एंव स्तनपान में सभी की सहायता करना” (CLOSING THE GAP: BREAST-FEEDING SUPPORT FOR ALL) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां के खान-पान में सुधार और पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को शिशु केयर (स्तनपान) की ट्रेनिंग देकर इस अंतराल को कम किया जा सकता है।डॉ. नागर ने यह भी बताया कि 1 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे स्तनपान और कंगारू मदर केयर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, और नर्सिंग इंचार्ज आलोक कुमावत द्वारा सेमिनार।

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीमा नरवरिया, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन जांगिड, डॉ. रोहित पारीक, डॉ. मुंशी लाल मीणा, डॉ. लोकेश मीणा, डॉ. अभिषेक जैन समेत अन्य चिकित्सा और नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन नर्सिंग ऑफिसर निखिल कुमार साहू ने किया।इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज आलोक कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र सैनी, कृष्ण अवतार, उदी धाकड़, विमला मीणा और अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement