Article Image
केकड़ी जिले का ऐसा गांव... जहां गांव वालों ने लिया अनोखा फैसला
केकड़ी- (शिवशंकर वैष्णव) ग्रामीणों का कहना है कि आजकल हमारा देश और समाज पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रहा है. हम डीजे और कानफोड़ू संगीत के चक्कर
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 22, 2024 • 1:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी- (शिवशंकर वैष्णव) ग्रामीणों का कहना है कि आजकल हमारा देश और समाज पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रहा है. हम डीजे और कानफोड़ू संगीत के चक्कर में ग्रामीण लोक संस्कृति और रिति-रिवाजों को भूलते जा रहे हैं। हम गांववाले चाहते हैं कि इस संस्कृति को जिंदा रखा जाए। आने वाली पीढ़ियां भी इससे कुछ सीखें। इसलिए यह फैसला किया गया कि किसी भी तरह का तेज आवाज में संगीत नहीं बजाया जाएगा। गांववालों ने कहा कि अगर कोई शख्स गांव के इस नियम का उल्लंघन करता है तो सभी मिलकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

गांव में डीजे और कानफोड़ू संगीत को पूरी तरह बैन कर दिया है. उनका कहना है कि जो भी इस नियम को तोड़ेगा 5 हजार सौ रूपय जुर्माना वसूला जाएगा ओर गांव का कोई भी व्यक्ति उसके कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा, यह फैसला ग्रामीण संस्कृति बचाने के लिए लिया है।

गांववालों ने इस शादी में संगीत को लेकर बैठक की। इसी बैठक में उन्होंने तय किया कि इस शादी में और आगे होने वाली किसी भी शादी में कानफोड़ू संगीत नहीं बजेगा। डीजे की जगह लोकगीत, लोकनृत्य,रिति-रिवाजों के साथ करें।

आज सरवाड़ उपखंड के ग्राम हिंगतडां में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी की लगा दी गई है पूर्व सरपंच रामप्रसाद किर ने बताया कि आज रामनारायण प्रजापत समाज में शादी कार्यक्रम है जिसमें गांव की प्रथा के अनुसार अल सुबह भगवान के भोग के लिए गांव के हर कार्यक्रम में गांव वाले इकट्ठे होते हैं ओर आज गांव वासियों द्वारा डीजे को लेकर शादी कार्यक्रम व अन्य कई कार्यक्रम में डीजे को लेकर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है डीजे में तेज आवाज होने से लोगों में हार्ट अटैक , गाय ,भैंसों में बच्चा गिरना , घबराहट होना , बीमार आदमी परेशान होना , तेज आवाज से बेहरापन आना और आए दिन डीजे से लड़ाई झगड़ा होने को लेकर ग्रामीणों ने सर्व सहमति डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है और जो भी व्यक्ति इस फैसले से इनकार करता है तो उनके ग्राम वासियों पंच पटेल लो द्वारा 5 हजार सौ रूपय जुर्माना वसूला जाएगा , ओर गांव का कोई भी व्यक्ति उसके कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा जिसमें पूर्व सरपंच रामप्रसाद कीर, रामनिवास वैष्णव, श्रवण प्रजापत, तेजमल गुर्जर, गंगा सिंह राठौड़, बहादुर सिंह, भोपाल गुर्जर, जयसिंह राठौड़, महावीर माली, रामलाल गुर्जर ,रामदेव प्रजापत,नारायण गुर्जर , उप सरपंच रतन गुर्जर, कालूराम बोप्चया,राम कीर, मोती माली, हरिराम सेन, कालूराम नस्ल, रामदेव गुर्जर, प्रहलाद जाट,सहित ग्रामवासी मौजूद रहे

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement