Article Image
केकड़ी ग्रामीण विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने बताय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 25, 2025 • 6:15 AM IST
Share This Story
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केकड़ी ग्रामीण में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने बताया कि पिछले सत्र 2023-24 के दौरान शैक्षिक ,खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता के तहत सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैलाश चौधरी पार्षद नगर परिषद केकड़ी, विशिष्ट अतिथि पूर्व एस एम सी अध्यक्ष सीताराम चौधरी, वर्तमान एस एम सी अध्यक्ष लालाराम जाट,उपाध्यक्ष बन्नाराम कुमावत व समाजसेवी मंगल मेघवंशी उपस्थित रहे, अध्यक्षता प्रधानाध्यापक भागीरथ बगालिया ने की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई इस दौरान पीयूष कुमार गर्ग , रेनू जैन, कोमल साहू, राजेश कुमारी खटीक, विद्या जैन, गुंजन जैन सुमनलता, अरुणा शाक्य , लादी देवी, विमला देवी , लाड़ देवी एवम् समस्त अभिभावको व क्षेत्रवासीयों की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement