Article Image
केकड़ी के विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि, खेलकूद में राज्य स्तर पर बनाई जगह
केकड़ी, 24 सितंबर: पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 24, 2024 • 6:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 24 सितंबर: पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के 19 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि सत्र 2024-25 की 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय में खेलों का नियमित अभ्यास शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, हॉकी कोच दीपक कुमार नैणा, खो-खो कोच अंकित कौशिक और योगाचार्य लादूराम रैगर के द्वारा सुबह-शाम करवाया जाता है। इस मेहनत और समर्पण का परिणाम यह रहा कि 19 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है।शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार तेली ने बताया कि 14 वर्ष वर्ग में जया जाट (खो-खो), जीविका बुलीवाल (साइकिलिंग), लक्ष्य नामा, आयुष आचार्य, तौशिक मीणा, धीरज वर्मा (हॉकी) और रोनित शर्मा (रोलर स्केटिंग) का चयन हुआ है। 17 वर्ष वर्ग में केशव सोनी, कुशाल नामा, निशांत सिंह, तनवी साहू, पायल कुमारी सुथार का योग में चयन हुआ है। वहीं, 19 वर्ष वर्ग में अंजनी कुमार, धर्मेंद्र सैनी, जितेश लोधा, विनय कुमार धाकड़, योगेश सोलंकी, रेणुका जाट और तनुजा का चयन योग टीम में हुआ है।
ये सभी छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर केकड़ी जिले का नेतृत्व करेंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, सचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग और अन्य प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थियों, शारीरिक शिक्षक और कोच को शुभकामनाएं और बधाई दी। विद्यालय के इस उपलब्धि पर पूरे केकड़ी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement