Article Image
केकड़ी की आन,बान और शान को वापस लौताएं राज्य सरकार-डॉ. मनोज आहूजा
केकड़ी- जिला वापसी की मांग को लेकर अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में अनवरत जारी है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष मनाज आहूजा ने कहा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 11, 2025 • 7:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जिला वापसी की मांग को लेकर अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में अनवरत जारी है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष मनाज आहूजा ने कहा कि केकडी की आन, बान, शान को राज्य सरकार वापस लौटाएं। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार मुर्ख बनाना बंद कर दे, तय मापदण्डो को पूरा करने के बाद ही गहलोत सरकार केकडी जिला बनाया था लेकिन कमजोर राजनैतिक नेतृत्व के कारण भजनलाल सरकार ने आम जन के हितो को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता के हितो को सर्वोपरि रखने की बात कहने वाली भाजपा सरकार ने जनता के साथ जिला हटाकर अन्याय किया है, केकडी जनता भले ही आज चुप है मगर एक समय आयेगा जनता भजनलाल सरकार को आईना दिखायेगी।

उन्होंने कहा कि समन्दर में ठहरे पानी से गहराई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है उसी प्रकार की जनता आज शांत है मगर उसके मन जो जिला हटने के बाद आक्रोश की ज्वार उठी है वो एक ना एक दिन सरकार के सामने आयेगी तब सरकार को इसके बुरे परिणाम भुगतने पडेंगे। उन्होंने कहा कि आन्दोलन को खत्म करने के लिए भले ही कितने ही प्रयास किए जाये लेकिन आन्दोलन कभी खत्म नहीं होगा जब की जनता की जायज मांग केकडी जिले वापसी पूरी नहीं होती तब तक के लिए अधिवक्ता अपने आन्दोलन पर अडिग रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गोरी ने हो जाओ तैयार साथियो हो जाओ तैयार गीत सुनाकर साथी अधिवक्ताओ में उंर्जा का संचार किया तथा कहा कि अधिवक्ता जिस पर कठिन डगर पर निकल पडे है अब उस डगर पर मंजिल प्राप्ति तक रूकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओ के लिए जनता के हित सर्वोपरि है, अधिवक्ता जनता के दुख दर्द को समझते है उन्हें पता है कि जिला जाने के बाद कैसे पक्षकार दूरदराज जिला मुख्यालय के चक्कर काट रहा है कितना धन और समय बर्बाद कर रहा है इसलिए आज अधिवक्ता जनता के हितो के लिए इस धरने पर बैठे है और सरकार को एक दिन झुका देंगे और गलत फैसले को पलटने के लिए सरकार को मजबूर कर देंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान के अधिवक्ता सानिया, रवि पंवार, सुरेन्द्र सिंह पंवार ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज आहूजा,मगन लाल लोधा, चेतन धाभाई,सलीम गोरी,हेमंत जैन,बिशन सिंह राजावत,रामदेव सेन,निर्मल चौधरी,परवेज नकवी, सूर्यकान्त दाधीच,गजराज सिंह कानावत, सीताराम कुमावत,महेन्द्र चौधरी,धर्मेंद्र सिंह राठौड़,सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, मोहिंदर जोशी,दिनेश पारीक,दशरथ सिंह कांडलोत,घनश्याम वैष्णव, महावीर गुर्जर,प्रहलाद वर्मा,इमदाद अली,नोरत मल सांखला,अनुराग पाण्डेय,नरेन्द्र लोधा,समकित जैन, सुभाष सोनी,शिवलाल धाकड़, बद्रीलाल तेली,हरिराम जाट, रहीम गोरी, योगेंद्र सिंह राव,रोड़ू मल सोलंकी, जीतेन्द्र राजपुरोहित,शैलेन्द्र देवड़ा, रोहिंन्द्र सिंह चौहान, लतीफ मोहम्मद,रवि शंकर पँवार अमित कुमार बसेर,राकेश गुर्जर,आशा पाराशर,रामफूल नाथ योगी,सानिया सैन,नरेन्द्र जैन, सुनील जैन, ईमरान खान,रमेश मीणा, सलीम अहमद, सुशील माली,अजीत जैन व अन्य मौजूद रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement