Article Image
केकड़ी-कादेड़ा रोड पर पुलिस ने मारा छापा, अवैध शराब जब्त
केकड़ी, 09 फरवरी 2025: केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। केकड
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 10, 2025 • 12:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 09 फरवरी 2025: केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। केकड़ी सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निमोद से केकड़ी-कादेड़ा रोड पर टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। आरोपी के पास सफेद रंग के कट्टे में रखी अवैध देशी शराब मिली, जिसकी मात्रा 48 पव्वे थी।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लीलाराम पुत्र राधाकिशन (उम्र 27 वर्ष), निवासी कादेड़ा, थाना केकड़ी सदर बताया। आरोपी अवैध शराब बेचने की फिराक में था जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया है।पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीना और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नाहरसिंह के नेतृत्व में जिसमें पुलिस टीम में थानाधिकारी: नाहरसिंह, हेड कांस्टेबल: रंगलाल,कांस्टेबल: जीतराम, हितेश कि सराहनीय भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement