Article Image
केकड़ी: कादेड़ा रोड चौराहे पर विद्युत पोल पर मरम्मत के दौरान हादसा, लाइनमैन गंभीर रूप से घायल
केकड़ी के कादेड़ा रोड चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बिजली के पोल पर मरम्मत का काम कर रहा विद्युत विभाग का लाइनमैन जो संविदा पर कार्यरत था,
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 10, 2025 • 7:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी के कादेड़ा रोड चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बिजली के पोल पर मरम्मत का काम कर रहा विद्युत विभाग का लाइनमैन जो संविदा पर कार्यरत था, भेरू गेट निवासी रेगर मोहल्ला पानी लाल रेगर अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद लाइनमैन पोल पर ही लटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लाइनमैन पोल पर चढ़कर तारों की मरम्मत कर रहा था। तभी अचानक बिजली का तेज झटका लगा और वह पोल पर ही बेहोश होकर लटक गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

घायल लाइनमैन को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया गया। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस तरह के हादसों से बचने के लिए उचित सुरक्षा उपकरण और उपाय अपनाने की मांग की है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement