Article Image
केकड़ी उपेक्षित क्यों? केंद्रीय विद्यालय की मांग को मिली नई आवाज़
केकड़ी : अजमेर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने हाल ही में अपने क्षेत्र के बिचून में केंद्रीय विद्याल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 17, 2025 • 7:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी : अजमेर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने हाल ही में अपने क्षेत्र के बिचून में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर मांग की है।प्रमुख समाजसेवी सुनिल दाधीच ने सांसद से यह भी अपेक्षा जताई है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करवाएं, विशेषकर केकड़ी में जहां आज भी शिक्षा का बुनियादी ढांचा अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी कमजोर है। समाजसेवी सुनील दाधीच का कहना है कि केकड़ी में एक भी केंद्रीय विद्यालय नही है और न ही कोई मॉडल स्कूल। इसके विपरीत आसपास की विधानसभाओं में केंद्र सरकार के विद्यालय पहले से संचालित हो रहे हैं। उदाहरण के लिए, नसीराबाद और मालपुरा में केंद्रीय विद्यालय पहले से कार्यरत हैं, देवली में केंद्रीय विद्यालय के साथ मॉडल स्कूल भी संचालित हो रहा है, और शाहपुरा (भीलवाड़ा) में भी मॉडल स्कूल स्थापित है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर केकड़ी क्यों उपेक्षित रह गया?

केकड़ी के शिक्षाविदों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने इस उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अजमेर जिले की यह एकमात्र विधानसभा है, जहां न केंद्रीय विद्यालय है और न मॉडल स्कूल। इस कारण न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है, बल्कि उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान न होने से अभिभावकों को मजबूरन अपने बच्चों को दूर-दराज के शहरों में भेजना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। समाजसेवी सुनील दाधीच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर लोकसभा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को एक पत्र लिखकर केकड़ी में भी के केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उच्च शिक्षा के लिए यहां के बच्चों अन्यत्र शहरों में नहीं जाना पडे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement