Article Image
केकड़ी - अब हेलमेट न पहनने वालों की नहीं है खैर, जानिए ये नया नियम!
केकड़ी ,9 मई । जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पहन
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 09, 2024 • 7:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,9 मई । जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पहनने के अनिवार्यता के लिए निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा जिले में हो रही दुर्घटनाओं को कम किये जाने के प्रयास करना रहा।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता एवं प्रोत्साहन हेतु विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 20 मई से बिना हेलमेट पाये जाने वाले वाहन चालको के चालान किये जायेगें। इसकी प्रशमन राशि एक हजार रूपए होगी।
जिला परिवहन अधिकारी श्री डी एस गुप्ता ने केकड़ी के सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देने और वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की अपील की । ये सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद करेगा तथा इससे सुरक्षित सड़क यातायात को बढ़ावा मिलेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement