Local News
Article Image
ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई: परिवहन विभाग ने 94 वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए
केकड़ी, 22 अगस्त। परिवहन विभाग ने जिले में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 94 वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 22, 2024 • 7:06 AM IST
Share This Story

केकड़ी, 22 अगस्त। परिवहन विभाग ने जिले में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 94 वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी केकड़ी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि लगातार ओवरलोड संचालित वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 71 वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र एवं 6 माह पूर्व समाप्त फिटनेस प्रमाण पत्र वाले 23 वाहनों की आरसी निलंबित की गई। इस प्रकार कुल 94 वाहनों की पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए गए। उन्होंने बताया कि निलंबित अवधि के दौरान वाहन स्वामी उक्त वाहनों का संचालन नहीं कर सकेंगे । ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध यह कार्यवाही जारी रहेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement