Article Image
एरिया डोमिनेशन अभियान में सात वांछित अपराधी दबोचे
केकड़ी वृत के पुलिस थाना भिनाय ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 05, 2025 • 6:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी वृत के पुलिस थाना भिनाय ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीना और वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी ओमप्रकाश उप निरीक्षक पुलिस थाना भिनाय की अगुवाई में गठित टीम ने 05 सितम्बर 2025 को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त वांछित अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सत्तू उर्फ सत्यानारायण पुत्र रामवक्श (22) निवासी जैतपुरा, रामधन पुत्र छोटू (19) निवासी जैतपुरा, सुनील कुमार पुत्र सज्जन लाल (58), मनोज कुमार पुत्र सज्जन लाल (45), सुमित कुमार पुत्र सुनील कुमार (32), चन्द्र गोपाल पुत्र श्यामलाल (52) निवासी तहसील के पास और अंकित साहु पुत्र कैलाश (24) निवासी देवलियाकलां शामिल हैं। सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश उप निरीक्षक के साथ हेडकांस्टेबल नन्दलाल, कांस्टेबल भागचंद, सुनील कुमार, शैतान, सुरेश, हेमसिंह, शिवराज, महावीर और प्रवीण शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement