Article Image
एम एल डी में मनाया पराक्रम दिवस
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में 23 जनवरी 2025 को पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने उत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 23, 2025 • 6:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में 23 जनवरी 2025 को पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

छात्रों ने नेताजी के जीवन और कार्यों पर आधारित भाषण, कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। सभी छात्र-छात्राओं को सुभाष चंद्र बोस की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई l कार्यक्रम में अतिथि नरेंद्र कुमार पारीक व राजेंद्र कुमार जांगिड़ रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को नेताजी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने सभी को पराक्रम दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन हमें देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement