केकड़ी- एम.एल.डी इंटरनेशनल एकेडमी में हर्षोल्लास से नवरात्री एवम  विजयदशमी उत्सव मनाया गया है । कार्यक्रम में एम.एल.डी मेमोरियल संस्थान सचिव चंद्र प्रकाश दुबे मुख्य अतिथि, डॉ. अविनाश दुबे, प्रतिभा दुबे, आकांक्षा दुबे, डॉ.रामलाल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माता रानी का दीप प्रज्वलन कर  किया । विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर वह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग ग्रुप द्वारा गरबा डांस प्रतियोगिता रखी गई।


जिसमें ग्रुप ए में सुगन चौधरी प्रथम, सयान खान द्वितीय, वह प्रिया चौधरी तीसरे स्थान पर है। ग्रुप बी में दीप्ति नायक प्रथम ,वंशिका राठौड द्वितीय, सौरभ चौबदार तृतीय स्थान पर रहे ।ग्रुप सी में प्रियंका सैनी प्रथम, माही शर्मा द्वितीय व दिलकुश प्रजापत तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में एल.के.जी कक्षा विद्यार्थीयो द्वारा कमरिया गीत पर डांस,यू.के.जी कक्षा द्वारा अवध में राम आएंगे गीत पर, प्रेप क्लास द्वारा ढोलिडा ढोल बाजे गीत पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में लक्षित गुर्जर राम,दिव्यांश सिंह भाटी लक्ष्मण, इशिका राठौड़ सीता, व दिशांत गारू रावण व अर्थव शर्मा हनुमान की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा रावण ,मेघनाद व कुंभकरण दहन किया गया। व विजयदशमी का त्यौहार मनाया गया।


 चंद्र प्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसी तरह के कार्यक्रमों द्वारा नव पीढ़ी में हमारी संस्कृति व संस्कारों को आगे बढ़ाने में बनाए रखने का मार्गदर्शन किया। निर्देशिका प्रतिभा दुबे ने बुराई पर अच्छाई धर्म पर अधर्म की विजय के त्यौहार विजयदशमी का महत्व बताया। वह कार्यक्रम की सरहाना की साथ ही विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा भी गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा व रामराज कुमावत सर द्वारा किया गया।