Article Image
एमएलडी अकादमी में खेल उत्सव: छात्रों ने दिखाया जोश
केकड़ी। श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में आज पटेल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिरुद्ध दुबे ने मा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 31, 2024 • 8:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में आज पटेल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिरुद्ध दुबे ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी और खेलों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला।

खेलों में कक्षा IX से XII, VI से VIII और I से V तक के तीन समूहों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्साकस्सी और दौड़ जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कबड्डी में कक्षा XII, खो-खो में कक्षा X, वॉलीबॉल में कक्षा IX और फुटबॉल में कक्षा XI के छात्र-छात्राएँ प्रथम रहे।

प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल बच्चों को नई चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास विकसित करने का मौका देते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया। आयोजन में शिक्षक अभिषेक शर्मा, बलवंत जांगीड़, मनोज कुमार वर्मा और अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement