Article Image
एमएलडी अकादमी की छात्रा प्रांजल मंडावर का इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार में चयन
केकड़ी – श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (एमएलडी) की छात्रा प्रांजल मंडावर ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। प्रांज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 26, 2024 • 8:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी – श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (एमएलडी) की छात्रा प्रांजल मंडावर ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। प्रांजल, पुत्री विजय सिंह मीना, ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 90.80% अंक प्राप्त कर अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के तहत ₹1,00,000 की राशि प्रदान की गई है।

इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार की विशेषता:
संस्थान निदेशक अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि यह पुरस्कार हर साल 19 नवंबर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में दिया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करना है। कक्षा 10 और 12 में अपने-अपने वर्ग और कैटेगरी में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। कक्षा 12 की छात्राओं को ₹1,00,000 की राशि और एक स्कूटी दी जाती है, जबकि कक्षा 10 की छात्राओं को ₹75,000 की राशि दी जाती है।
संस्थान का गौरव:
प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने प्रांजल की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इसे संस्थान और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रांजल मंडावर की इस उपलब्धि पर संस्थान के सभी शिक्षक, छात्र और अभिभावक गर्वित महसूस कर रहे हैं। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement