Article Image
एनएसएस शिविर: डोराई गांव में जागरूकता, सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान
राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रार्थना, एनएसएस लक्ष्य गीत और योग अभ्यास से हुई। इसके
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2024 • 8:09 AM IST
Share This Story
राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रार्थना, एनएसएस लक्ष्य गीत और योग अभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए डोरई गांव में कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संपन्न कीं।कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीना ने बताया कि स्वयंसेवकों ने डोरई गांव में सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना था।

ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने उन्हें योजनाओं की पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया, जो समाज में इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी कदम था। इसके अलावा, स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इन प्रयासों ने ग्रामीणों को स्वच्छता और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।डॉ. शिखा माथुर ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement