Article Image
एनएफएसए योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी के लिए करवानी होगी एलपीजी सीडिंग
केकड़ी, 7 नवंबर। रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा बीपीएल श्रेणी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 07, 2024 • 7:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 7 नवंबर। रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को रूपये 450 में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बजट घोषणा 2024-25 से इस योजना का दायरा बढाते हुए सभी एनएफएसए योजना के लाभार्थियों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को एलपीजी गैस सिलेण्डर रुपये 450 में प्राप्त करने के लिए एनएफएसए राशन कार्ड के सभी सदस्यों के आधार एवं परिवार में उपलब्ध समस्त एलपीजी आईडी की सीडींग करवाया जाना अनिवार्य है।
उचित मूल्य दुकान पर पोस मशीन से होगी सीडींग
सीडींग के लिए उपभोक्ता द्वारा 5 नवम्बर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर पोस मशीन के माध्यम से प्रत्येक एनएफएस परिवार के समस्त सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग की करवाई जानी है। यह 17 अंकों की आईडी संबंधित गैस एजेंसी द्वारा जारी बिल में प्रदर्शित है। राशनकार्ड में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की ई केवाईसी भी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रुप से उक्त अवधि में करवाई जानी है।
दुकानदार सीडिंग के उपरांत ही करें राशन वितरण
उचित मूल्य दुकानदार एनएफएसए परिवार के सभी सदस्यों की आधार, ई केवाईसी की सीडींग उपरान्त ही गेहूँ का वितरण निर्धारित प्रावधानुसार एलपीजी आईडी एवं लाभार्थियों को किया जाए। अभियान के तहत जिला रसद अधिकारी द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानदारों एवं गैस एजेंसी संचालकों की दिनांक 6 नवंबर 2024 टोडारायसिंह व सावर और 7 नवंबर 2024 को पंचायत समिति सरवाड़ केकड़ी एवं भिनाय की बैठक आयोजित की गई उस बैठक में उचित मूल्य दुकानदारों को एन एफ एस पात्र परिवारों के एलपीजी आईडी पोस मशीन से मैपिंग करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जिले के गैस एजेंसी संचालकों को एलपीजी आईडी एनएफएस पात्र परिवारों एवं उचित मूल्य दुकानदारों को एलपीजी आईडी नंबर देने हेतु निर्देशित किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement