Article Image
एनईएस प्रशिक्षण की तारीख बदलने की मांग को लेकर सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण एनईएस प्रशिक्षण की दिनांक में परिवर्तन करने की मांग को लेक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 27, 2024 • 6:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वेक्षण एनईएस प्रशिक्षण की दिनांक में परिवर्तन करने की मांग को लेकर उपशाखा अध्यक्ष नवलकिशोर जांगिड़ के नेतृत्व में केकड़ी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

संगठन की जिला महिला मंत्री प्रभा पंचोली ने बताया कि विभागीय कैलेण्डर शिविरा के अनुसार 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कृष्णा नगर केकड़ी में महिला वर्ग की शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित होनी है, इसमें केकड़ी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों की कई महिला कार्मिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसी अवधि में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरसडी में राष्ट्रीय शैक्षिक प्रशिक्षण एनईएस प्रशिक्षण होने के कारण कई महिला कार्मिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह जाएगी। इसलिए प्रशिक्षण की तिथि में बदलाव किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान प्रधानाचार्य बहादुर सिंह शक्तावत, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार जैन, शीलू राजावत, विमला नागला, सरोज नरुका, कोमल साहू, महावीर बलाई, दिनेश कुमार वैष्णव एवं देवीशंकर वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement