Article Image
एक महीने से कोर्ट परिसर में टेंट लगाकर संघर्षरत अधिवक्ता: सर्दी-गर्मी की परवाह नहीं, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
केकड़ी- जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है अधिवक्ता पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से यहां कोर्ट परिषद में टेंट लगाकर धरने पर बै
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 09, 2025 • 12:26 PM IST
Share This Story
केकड़ी- जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है अधिवक्ता पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से यहां कोर्ट परिषद में टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरना प्रदर्शन के दौरान एक दूसरे का हौसला अफजाई करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस मंजिल के लिए अधिवक्ता चल पड़े हैं उसे मंजिल को एक ना एक दिन पार पा लेंगे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि जनता की परेशानियों को खत्म करने से हैं उन्होंने कहा कि जब तक सरकार जनता की परेशानियां समझ कर केकड़ी को फिर से जिले का दर्जा वापस नहीं दे देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि सर्दी गर्मी धूप हर मौसम हर स्थिति में अधिवक्ता पीछे हटने वाले नहीं है और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता हेमंत जैन, चेतन धाभाई, सुरेंद्र सिंह पंवार, सांवर लाल चौधरी, मनोज चौधरी, विजेंद्र पाराशर, अशोक पालीवाल, दिनेश गुर्जर, दिनेश पारीक, परवेज नकवी, लक्ष्मीचंद मीणा, आशिफ हुसैन, केसर लाल चौधरी, पवन प्रजापत, रामेश्वर कुमावत, आदिल आदिल कुरैशी आदि अधिवक्ता गण मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement