Article Image
एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल सरसड़ी में दीपक बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
केकड़ी। दीपावली पर्व के उपलक्ष में एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरसड़ी में शनिवार को दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 11, 2025 • 6:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी। दीपावली पर्व के उपलक्ष में एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरसड़ी में शनिवार को दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय निदेशक प्रियंका हिनोनिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों से दीपकों को सजाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आयशा गुर्जर और राजवीर गुर्जर ने प्रथम स्थान, जबकि अवनी खांडल और आराध्या वैष्णव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य अनिल कुमार वर्मा, आशा वर्मा, महिमा वर्मा, आयुषी नामा, आशा कुमारी लौहार, चंदा महावर, शिवांगी पटेल, खुशबू लोधा, ज्योति शर्मा, किशनलाल गुर्जर और छीतरमल माली उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement