केकड़ी। सरसड़ी स्थित एकलव्य एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक प्रियंका हिनोनिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चों के जीवन में मार्गदर्शक बनकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करते हैं।


कार्यक्रम में विशेष सहयोग भारत गैस एजेंसी संचालक कृष्णानंद तिवारी का रहा। उनके सहयोग से सभी शिक्षकों को पौधा और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य अनिल कुमार वर्मा, आशा वर्मा, महिमा वर्मा, आशा लौहार, चंदा महावर, खुशबू लोधा, शिवांगी पटेल, आयुषी नामा, ज्योति शर्मा, छीतर माली, किशनलाल गुर्जर सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।