Article Image
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित
केकड़ी । ब्लॉक साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग केकड़ी द्वारा मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 28, 2025 • 7:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी । ब्लॉक साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग केकड़ी द्वारा मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के उप प्राचार्य गिरीश चन्देल उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लॉक समन्वयक रामनारायण पांचाल ने की। कार्यशाला का प्रारम्भ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक पृथ्वीराज सिंह गौड़ एवं दिनेश कुमार वैष्णव ने केकड़ी ब्लॉक के 22 पीईईओ और 1 यूसीईईओ विद्यालयों के साक्षरता प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक समन्वयक रामनारायण पांचाल ने उल्लास कार्यक्रम के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए सभी साक्षरता प्रभारियों को मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान करते हुए और शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सन्दर्भ व्यक्ति पृथ्वीराज सिंह गौड़ एवं दिनेश कुमार वैष्णव ने साक्षरता प्रभारियों को असाक्षरों व स्वयंसेवी शिक्षकों का उल्लास एप्प पर चिन्हीकरण एवं पंजीयन के सम्बन्ध में जानकारी, उल्लास संक्षिप्त प्रवेशिका के द्वारा जीवन कौशल, वित्तिय साक्षरता, कानूनी साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता सम्बन्धी शिक्षण कार्य, सतत शिक्षा पाठयक्रम, वातावरण निर्माण, सामुदायिक गतिशीलता व सामाजिक चेतना एवं एसैसमेन्ट टेस्ट आदि बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की गई।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement