Article Image
उपखण्ड स्तर पर गुरूवार 14 नवंबर तथा जिला स्तर पर 21 नवंबर को होगी जनसुनवाई
केकड़ी , 13 नवंबर- जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई द्वितीय गुरुवार 14 नवंबर तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 21 नवंबर को प्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 13, 2024 • 8:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 13 नवंबर- जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई द्वितीय गुरुवार 14 नवंबर तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 21 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार 14 नवंबर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होगी । जिला कलक्टर सावर उपखंड में आयोजित जनसुनवाई से आमजन के परिवाद सुनेंगी। समस्त ब्लॉक एवं विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement