Article Image
उपखण्ड अधिकारी भिनाय ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
केकड़ी ,9 मई । उपखण्ड अधिकारी भिनाय श्री गुरू प्रसाद तंवर ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनाय, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय भिनाय, राजकीय म
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 09, 2024 • 8:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,9 मई । उपखण्ड अधिकारी भिनाय श्री गुरू प्रसाद तंवर ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनाय, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय भिनाय, राजकीय महाविद्यालय भिनाय का औचक निरीक्षण किया।

उपखण्ड अधिकारी श्री गुरु प्रसाद तंवर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिनाय में सफाई संबधी व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाने पर सफाई ठेकेदार को मौके पर दूरभाष से वार्तालाप कर तुरन्त सफाई व्यवस्थाओ को सही करने के निर्देष प्रदान किये गए ।

उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम शर्मा ने बताया की वर्तमान में राजकीय महाविधालय विधालय परिसर में संचालित है। जिसके विधालय में कक्षा कक्षों की कमी हो रही है। राजकीय महाविधालय को अन्यत्र संचालित कर दिया जाये तो राजकीय विधालय के छात्रों की बैठक व्यवस्था अच्छी हो जायेगी इस संबध में उपखण्ड अधिकारी भिनाय ने विकास अधिकारी भिनाय श्री अर्जुन सिंह से दूरभाष पर वार्तालाप कर नजदीकी विधालय में रिक्त कमरों को मरम्मत करवाने के निर्देष प्रदान किए ।
इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़. अरूण कुमार चौधरी , डॉ अल्का सैनी प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम शर्मा, निजी सहायक नरेन्द्र गौड अध्यापक श्री अर्जुन खीची एंव अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
