Article Image
आर्यन कंप्यूटर एजुकेशन केकड़ी ने RS-CIT एडमिशन में पाया प्रदेश में 10वां स्थान
केकड़ी- राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) द्वारा जयपुर में आयोजित वार्षिक आईटीजीके मीट में आर्यन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, अजमेर रोड केकड़ी ने एक महत्व
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 05, 2025 • 6:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) द्वारा जयपुर में आयोजित वार्षिक आईटीजीके मीट में आर्यन कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, अजमेर रोड केकड़ी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक RS-CIT एडमिशन के आधार पर प्रदेशभर के 7 हज़ार ज्ञान केन्द्रों में 10वां स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर आरकेसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर रविन्द्र शुक्ला, रानू भागचंदानी, महेश सिन्हा (रीजनल मैनेजर, अजमेर) एवं कमल भागचंदानी (अजमेर डायरेक्टर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आर्यन कंप्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर विजेन्द्र वैष्णव व शांतिलाल वैष्णव को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टरद्वय ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ-साथ विद्यार्थियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि आर्यन कंप्यूटर एजुकेशन आगे भी छात्रों को उच्च स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement