Local News
Article Image
आन एकेडमी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अनुष्का और टीना राज्य स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित
केकड़ी- सी.पी.एस बोराड़ा द्वारा आयोजित 68वीं 17-19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता 23 सितंबर को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई और 27 सितंबर को सफलतापूर्वक समाप्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 28, 2024 • 6:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी- सी.पी.एस बोराड़ा द्वारा आयोजित 68वीं 17-19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता 23 सितंबर को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई और 27 सितंबर को सफलतापूर्वक समाप्त हुई। प्रतियोगिता में आन एकेडमी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में रा.उ.मा.वि. बोराड़ा की टीम को हराया। विद्यालय की प्राचार्य वंदना सांखला ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं अनुष्का कुमावत और टीना कोरवानी ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 17 वर्षीय राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 04 अक्टूबर से कोटा में आयोजित की जाएगी।
विद्यालय सचिव वीर सिंह और स्कूल प्रबंधक प्रदीप कुमार सैनी ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके आगे की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

विद्यालय सचिव वीर सिंह और स्कूल प्रबंधक प्रदीप कुमार सैनी ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके आगे की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement