Article Image
आन अकादमी केकड़ी में टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी को बढ़ावा
21 अक्टूबर2024- केकड़ी के आन अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन ऋषि राज चोटियां, टेबल टेनिस खिलाड़ी द्वारा फीता काटकर किया गया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 21, 2024 • 5:03 AM IST
Share This Story
21 अक्टूबर2024- केकड़ी के आन अकादमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन ऋषि राज चोटियां, टेबल टेनिस खिलाड़ी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव वीर सिंह अलुदिया ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के खेल मैदान "आन वाटिका" में बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण हुआ है, जिसका संचालन जॉय बैडमिंटन अकादमी द्वारा किया जा रहा है। यह कोर्ट विद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा उपयोग में लिया जा रहा है।

विद्यालय की प्राचार्य वंदना सांखला ने जानकारी दी कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 42 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्य स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement