Article Image
आज भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्म दिवस केकड़ी में धूमधाम से मनाया गया
केकड़ी- राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा केकड़ी में विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया गया।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 24, 2025 • 7:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा केकड़ी में विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने केकड़ी ज़िला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण एवं गौशाला में गायो को हरा चारा और गुड़ खिलाकर पलाड़ा के खुशहाल जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान भाजपा नेता राम अवतार सिखवाल, उप प्रधान सावर प्रभाकरण सिंह शक्तावत, सुरेश सैन,प्रभु नाथ, गिरधर सिंह सुनारिया, छोटू लाल राव, बुधराज खींची, ईश्वर गुर्जर, भानु बना जोताया, रामेश्वर माली, मोहन सिंह कल्याणपुरा,उगमा राम बैरवा सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे। स्थानीय कार्यक्रमों के पश्चात् सभी समर्थक पलाड़ा फार्म (जनाना) अजमेर पहुंचकर भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस के उपलक्ष पर माला साफा पहना कर जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पलाड़ा ने सभी समर्थकों का हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों के जलपान और स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement