Article Image
आग लगने की आपात स्थिति से निबटने के लिए केकड़ी में पेट्रोल पम्प पर मॉक ड्रिल का आयोजन
केकड़ी। रिलायंस बीपी मोबिलिटी के केकड़ी में अजमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को एक सफल मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल के अंतर्गत पेट्रोल पंप
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 09, 2024 • 6:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी। रिलायंस बीपी मोबिलिटी के केकड़ी में अजमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को एक सफल मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल के अंतर्गत पेट्रोल पंप परिसर में आग लगने की स्थिति में पंप के कर्मचारियों की तत्परता और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव, प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक और प्रवर्तन निरीक्षक अतुल भड़ाया व हिमानी पिपलीवाल उपस्थित रहे। इस मॉकड्रिल में पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर अटल शर्मा, गोपाल जाट और शिवलाल धाकड़ सहित एक दर्जन कर्मचारी शामिल हुए। गौरतलब है कि मॉकड्रिल एक अभ्यास होता है, जिसमें एक प्रशिक्षण तकनीक के अंतर्गत किसी विशेष आपातकालीन स्थिति की नकल की जाती है।

जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने इस अवसर पर पंप के कर्मचारियों की कुशलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मॉकड्रिल करने के कई फायदे होते हैं। यह व्यक्ति को वास्तविक जीवन में आने वाली स्थितियों के लिए तैयार करता है तथा यह उन्हें अपनी क्षमताओं को समझने और उन्हें सुधारने का मौका देता है। मॉकड्रिल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर देती है, साथ ही यह उन्हें अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने की संभावना भी देती है।

प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक ने मॉकड्रिल को व्यक्ति के लिए वास्तविक जीवन में आने वाली स्थितियों के लिए तैयार करने का एक अभ्यास बताया। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास उन्हें स्वयं को सुधारने और विभिन्न स्थितियों में सक्रिय रहने की क्षमता प्रदान करता है।

रिलायंस बीपी मोबिलिटी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पेट्रोल पंप के संचालक संजय कटारिया और महेंद्र प्रधान ने अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पेट्रोल पंप की व्यवस्थाओं और इंतजामों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और बेहतरीन प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement