Article Image
आंखों का ऑपरेशन कैंप 31 जनवरी शुक्रवार को
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 31 जनवरी शुक्रवार को लायंस भवन पोकी नाड़ी जयपुर रोड केकड़ी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 19, 2025 • 10:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 31 जनवरी शुक्रवार को लायंस भवन पोकी नाड़ी जयपुर रोड केकड़ी में आयोजित होगा।

प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन महिला महा समिति, संभाग केकड़ी द्वारा आयोजित होगा। लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 31 जनवरी 2025 शुक्रवार को भर्ती होने वाले मरीजों को कोटा ले जाकर 1 फरवरी 2025 को ऑपरेशन कराया जाएगा। सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजों को लाने व ले जाने एवं भोजन आवास व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी। क्लब के कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि इसी दिन 31 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक डॉक्टर रामेश्वर चौधरी द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा। जिसमें कमर का दर्द, घुटनों का दर्द, हाथ एवं पैर का दर्द एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित मरीज का इलाज किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement