Article Image
आंखों का ऑपरेशन कैंप 29 नवंबर शुक्रवार को
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 29 नवंबर शुक्रवार को आयोजित होगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं सर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 17, 2024 • 6:20 AM IST
Share This Story
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 29 नवंबर शुक्रवार को आयोजित होगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं सर्विस चेयरपर्सन लायन पुरुषोत्तम गर्ग नें बताया कि स्वर्गीय श्रीमती मन फूली देवी और स्वर्गीय श्री रामानंद जी गर्ग अजमेर वालों की पुण्य स्मृति में लायन कैलाश चंद्र गर्ग लायन पुनीत गर्ग द्वारा आयोजित होगा।

लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि 29 नवंबर 2024 को भर्ती होने वाले मरीजो को कोटा ले जाकर 30 नवंबर 2024 को ऑपरेशन कराया जाएगा। सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजो को लाने व ले जाने एवं भोजन आवास व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी।प्रांतीय सभापति एवं क्लब प्रशासक लायन एस एन न्याती ने बताया कि इसी दिन 29 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक डॉक्टर रामेश्वर चौधरी द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा जिसमें कमर का दर्द,घुटनों का दर्द,हाथ एवं पैर का दर्द एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित मरीज का इलाज किया जाएगा। कोषाध्यक्ष लायन भागचंद मुंडा ने बताया कि निःशुल्क चश्मा 29 नवंबर को जिनके ऑपरेशन पहले वाले कैंप में हुए हैं उनको नजर के चश्मे प्रदान किए जाएंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement