Article Image
अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त खरीददार को मोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस था
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2024 • 6:43 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ नशे की रोकथाम हेतू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस थाना मोर से विशेष टीम का गठन कर थाना टोडारायसिंह में मादक पदार्थ खरीददार अभियुक्त जितेन्द्र को किया गिरफ्तार ।

28 मई 2024 को राजेन्द्र सिंह पु नि थानाधिकारी पुलिस थाना टोडारायसिंह व पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी के दौरान आने जाने वाले वाहनों को रोककर चैकिंग करने लगें, इसी दरमियान साण्डला तिराहे टोडारायसिंह की तरफ से एक सफेद रंग की RJ37CB8882 नम्बर प्लेट लगी हुई ब्रेजा गाडी पुलिस चौकी की तरफ आई, जिसको एक व्यक्ति चलाता हुआ नजर आया और एक व्यक्ति खलासी साईड में बैठा हुआ नजर आया। ब्रेजा चालक ने चैकिंग देखकर अचानक गाडी को वापस घुमानें लगा। जिस पर थानाधिकारी टोडारायसिंह ने ब्रेजा गाडी के चालक व खलासी को पुलिस चौकी कस्बा टोडारायसिंह के सामने ही बैरिकेटिंग एवम् घेरा लगाकर रोककर उक्त ब्रेजा कार की तलाशी ली तो वाहन मे अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त चूरा होना प्रतीत होने पर तलाशी ली गई तो अभियुक्त रामस्वरूप खींचड व राजूसिंह के कब्जे से गाडी में रखें 6 प्लास्टिक के कट्टो से 117 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया, तस्करी में ब्रेजा गाडी को जप्त कर अभियुक्त रामस्वरूप खींचड व राजू सिंह को गिरफ्तार किया जाकर पूर्व मे न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है।

पुलिस थाना मोर द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ खरीदने के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गई तो जितेन्द्र सिंह द्वारा मुल्जिम रामस्वरूप खींचड से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त खरीदना व बैचना पाये जाने पर जितेन्द्र सिंह को एनडीपीएस एक्ट मे गिरफ्तार किया गया, मुल्जिम जितेन्द्र का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल रामचन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हर्षित शर्मा पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में विशेष अभियान के तहत पुलिस कार्यवाही टीम मे शंकर कडवा उ नि थानाधिकारी मोर, प्रवीण, विवेक, विकास की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement