Article Image
अवैध मादक प्रदार्थ के साथ दो गिरफ्तार, 117 किलोग्राम डोडा-पोस्त की बाजार कीमत 18 लाख रुपए
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाधिकारी टोडारायसिह ने अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 28, 2024 • 7:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू थानाधिकारी टोडारायसिह ने अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अभियुक्त रामस्वरूप खींचड व राजू सिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 117 किलोग्राम व ब्रेजा गाडी नम्बर J37CB8882 को बरामद कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।

आज 28 मई 2024 को राजेन्द्र सिंह पु नि थानाधिकारी टोडारायसिंह व पुलिस टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान आने जाने वालें वाहनों को रोककर चैकिंग करने लगे, इसी दरमियान साण्डला तिराहे टोडारायसिंह की तरफ से एक सफेद रंग की RJ37CB8882 नम्बर प्लेट लगी हुई ब्रेजा गाडी पुलिस चौकी की तरफ आई, जिसको एक व्यक्ति चलाता हुआ नजर आया और एक व्यक्ति खलासी साईड में बैठा हुआ नजर आया। उक्त ब्रेजा चालक ने थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता को बावर्दी में नाकाबन्दी व चैकिंग देखकर अचानक गाडी को वापस घुमानें लगा । आशंका होने से उक्त ब्रेजा गाडी के चालक व खलासी को पुलिस चौकी कस्बा टोडारायसिंह के सामने ही बैरिकेटिंग एवम् घेरा लगाकर रोककर उक्त ब्रेजा कार की तलाशी ली गई तो अभियुक्त रामस्वरूप खींचड व राजूसिंह के कब्जे ब्रेजा गाडी से 6 प्लास्टिक के कट्टो से 117 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। प्रयुक्त वाहन ब्रेजा गाडी नम्बर जप्त कर अभियुक्त रामस्वरूप खींचड व राजू सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही टीम में राजेन्द्रसिंह पु नि थानाधिकारी पुलिस टोडारायसिंह, सुरेन्द्र कुमार गोदारा उ नि पुलिस, सत्यनारायण, राजेन्द सिंह, गजेन्द्र सिंह, शुभकरण , कालुराम, धर्मराज, रूपनारायण, महेन्द्र चालक, मनराज की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement