Article Image
अवैध बंदूक के साथ पकड़ा गया रामदेव मोग्या
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 7 मार्च 2025 को उपनिरीक्षक राकेश कुमार मय जाप्ता गश्त प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 3:44 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना केकड़ी शहर की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 7 मार्च 2025 को उपनिरीक्षक राकेश कुमार मय जाप्ता गश्त पर थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कालामगरा जाल का खेड़ा के पास एक व्यक्ति टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी पास के गड्ढों में छिपने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रामदेव पुत्र पोलुराम मोग्या (उम्र 45 वर्ष) निवासी जुनिया, थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर बताया। पुलिस द्वारा बंदूक का लाइसेंस मांगे जाने पर रामदेव कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने शिकार करने की मंशा से बंदूक लेकर घूमने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने रामदेव के पास से एक अवैध नालीदार टोपीदार बंदूक जप्त की। आरोपी द्वारा संतोषजनक जवाब न देने और सहयोग नहीं करने पर उसे आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण संख्या 74/2025 दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत यह कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराजमल मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल रामराज , राकेश, प्रहलाद और नीरज सिंह शामिल थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement