Article Image
अवैध बजरी से भरा टेलर जब्त, खारी नदी से लाया जा रहा था बजरी
केकड़ी- सावर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन अवैध बजरी से भरे टेलर को जब्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल मीना तथा वृत्ताधि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 13, 2025 • 8:17 AM IST
Share This Story
केकड़ी- सावर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन अवैध बजरी से भरे टेलर को जब्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल मीना तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में यह कार्रवाई सावर थाना प्रभारी बनवारीलाल के नेतृत्व में की गई। 12 जून 2025 को गश्त के दौरान सावर कस्बे के शाहपुरा गेट के सामने एक ट्रक को रुकवाया गया, जिसमें अवैध रूप से खारी नदी से बजरी भरकर लायी जा रही थी। पूछताछ में चालक कोई वैध रवानगी नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ट्रक को जब्त कर थाने लाई और माइनिंग विभाग को सूचना दी गई।

विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध थाना सावर में बीएनएस व एमएमआरडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। इस कार्रवाई में सावर थाने से उप निरीक्षक बनवारीलाल, सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह, कांस्टेबल छोटूराम व चालक लोकेश शामिल रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement