Article Image
अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक डम्पर जब्त, चालक गिरफ्तार
केकड़ी, 25 फरवरी 2025: पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 25, 2025 • 12:37 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 25 फरवरी 2025: पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बजरी से भरे डम्पर को जब्त किया और चालक को गिरफ्तार किया।

25 फरवरी को पुलिस टीम अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इस दौरान जब टीम जालियां तृतीया क्षेत्र में पहुंची, तो सुंपा गांव की ओर से एक संदिग्ध डम्पर (RJ 01 GC 6212) आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया और जांच के दौरान चालक से बजरी परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए। चालक धर्मी चंद रेगर उम्र 20 वर्ष, निवासी फूलियां कलां कोई वैध परमिट, लाइसेंस या रॉयल्टी संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डम्पर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराज मल मीना और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी नाहरसिंह ने किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नाहरसिंह, पुलिस कर्मी महेन्द्र, विकास और जीतराम की अहम भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement