Article Image
अवैध बजरी खनन पर पुलिस का शिकंजा, 60 टन बजरी बरामद
केकड़ी, 10 अक्टूबर 2024 - पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त अभियान में अवैध बजरी खनन और भण्डारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 3:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 10 अक्टूबर 2024 - पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त अभियान में अवैध बजरी खनन और भण्डारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंकर कडवा के नेतृत्व में पुलिस थाना मोर की टीम ने यह कार्रवाई की। सहायक खनिज अभियंता दिनेश सैनी की उपस्थिति में यह छापा ग्राम घारेडा के पास मारा गया जहाँ अवैध बजरी का बड़ा भंडारण पाया गया।

इस मामले में थाना मोर में धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट और 303(2) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम लगाना है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्यवाही में शंकर कडवा थानाधिकारी मोर और टीम के सदस्यों मुकेश और जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध बजरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आने वाले समय में इस दिशा में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement