Article Image
अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
भिनाय थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 14 अप्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 14, 2025 • 8:20 AM IST
Share This Story
भिनाय थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 14 अप्रैल 2025 को अर्द्धरात्रि में थानाधिकारी भिनाय को सूचना प्राप्त हुई कि खारी नदी, सरहद खेडी कुमावतान क्षेत्र में अवैध बजरी खनन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। मौके से दो चालकों को भी गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है एवं माइनिंग विभाग को भी सूचित किया गया है।

जब्त किए गए वाहन:
- स्वराज ट्रैक्टर नंबर RJ 02 RC 4978 (लाल रंग) मय ट्रॉली
- स्वराज ट्रैक्टर (बिना नंबर) नीले रंग का मय ट्रॉली
- जॉनडियर ट्रैक्टर (बिना नंबर) हरे रंग का मय ट्रॉली
- फार्मट्रैक ट्रैक्टर (बिना नंबर) नीले रंग का मय ट्रॉली
- महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) लाल रंग का मय ट्रॉली

गिरफ्तार आरोपी:
- रतनलाल पुत्र हीरालाल, जाति कुमावत, उम्र 45 वर्ष, निवासी खेडी, थाना भिनाय
- शिवराज कुमावत पुत्र रामकिशन कुमावत, उम्र 32 वर्ष, निवासी खेडी, थाना भिनाय


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement