Article Image
अवैध गौवंश तस्करी में 11 महीने से फरार आरोपी उस्मान खाँ पकड़ा गया
केकड़ी के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर, अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 01, 2024 • 5:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर, अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में, थाना सरवाड की टीम ने 11 महीने से फरार आरोपी उस्मान खाँ को गिरफ्तार किया।

रामधन सहायक उप निरीक्षक को सूचना मिली कि ग्राम फतेहगढ़ से चांदोलाई जाने वाले रास्ते पर एक ट्रक में अवैध गौवंश भरे हुए हैं। मौके पर पहुंचकर ट्रक की जांच में दो पाटीशन में 51 जीवित और 1 मृत गौवंश पाए गए। ट्रक में दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिलीं।
प्रकरण संख्या 299/2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया और वांछित अभियुक्त उस्मान खाँ को जिला जेल मंदसौर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में सरवाड़ पुलिस के मोहनलाल, जितेंद्र, और महावीर की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement