Article Image
अवैध गांजा खरीदार गिरफ्तार,फरार आरोपी रविन्द्र छिपा उर्फ टोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा
केकड़ी - थाना सराना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराजम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 23, 2025 • 12:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी - थाना सराना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराजमल मीणा और वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में सराना पुलिस ने दबिश दी। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर रविन्द्र छिपा उर्फ टोनी पुत्र गणपत छिपा (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड 12 सापला गेट सरवाड़, थाना सरवाड़ जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना सरवाड़ में प्रकरण संख्या 257/2025 दिनांक 05.09.2025 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध गांजा नेटवर्क, आपूर्ति स्रोत और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियां संभव हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उगमाराम, उ.नि. थानाधिकारी सराना, हनुमान, रामनिवास, सुरेश कुमार, राजुसिंह और प्रदीप शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement