Article Image
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 12,558 टन खनिज जब्त, लीजधारक पर करोड़ों की पेनल्टी
मसूदा, 7 फरवरी- ज़िला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत के निर्देशानुसार, उपखण्ड अधिकारी मसूदा ने आज राजस्व ग्राम बाड़िया मेदा (पटवार मण्डल जीवाना, तहसील बिजयनगर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 07, 2025 • 9:03 AM IST
Share This Story
मसूदा, 7 फरवरी- ज़िला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत के निर्देशानुसार, उपखण्ड अधिकारी मसूदा ने आज राजस्व ग्राम बाड़िया मेदा (पटवार मण्डल जीवाना, तहसील बिजयनगर) में स्थित माइनिंग लीज क्रमांक 275/2013 का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान लीजधारक कैलाश चन्द्र पुत्र देवा (निवासी लूलवा, तहसील मसूदा) द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर सरकारी भूमि (खसरा संख्या 608/580, रकबा 11.66 हेक्टेयर) पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि लीजधारक द्वारा 12,558 टन फेल्सपार ब्लॉक का अवैध खनन किया गया था। इस गंभीर अनियमितता पर प्रशासन ने ₹3,77,64,000 (तीन करोड़ सत्तर लाख चौंसठ हजार रुपए) की शास्ति आरोपित की है।

इस कार्रवाई के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक, हल्का पटवारी और माइनिंग फ़ोरमैन भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement