26 सितंबर2024-केकड़ी जिले के पुलिस थाना भिनाय द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक डंपर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशानुसार की गई, जिनके तहत जिले में अवैध खनन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने सभी थानाधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस थाना भिनाय के थानाधिकारी ओमप्रकाश ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की।


दिनांक 25 सितंबर 2024 को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बड़ली में नदी के पास अवैध रूप से बजरी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी ओमप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी और डंपर को जब्त किया। 

जब्त किए गए वाहनों का विवरण इस प्रकार है:

1. जेसीबी नंबर: RJ 14 EA 3262

2. डंपर नंबर: RJ 01 GD 2970

जेसीबी और डंपर को खनन विभाग सावर को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस अभियान में थानाधिकारी ओमप्रकाश के साथ नंदलाल, सुरेश और ओमसिंह ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।