Local News
Article Image
अवैध कनेक्शनों पर पीएचईडी की सख्त कार्रवाई, आठ जल कनेक्शन हटाए
केकड़ी- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केकड़ी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बघेरा पंप हाउस से सलारी गांव तक जा रही मेन राइजिंग पाइपलाइन पर आठ अवैध जल
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 05, 2025 • 2:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केकड़ी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बघेरा पंप हाउस से सलारी गांव तक जा रही मेन राइजिंग पाइपलाइन पर आठ अवैध जल कनेक्शन हटाए। विभाग ने बताया कि इससे पहले भी ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कुछ लोग बार-बार बिना अनुमति के फिर से कनेक्शन जोड़ लेते हैं। विभाग के सहायक अभियंता मदनमोहन शर्मा ने बताया कि ये कनेक्शन कई बार हटाए जा चुके हैं, फिर भी लोग दोबारा जोड़ लेते हैं। इससे पाइपलाइन पर दबाव बढ़ता है और आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पानी की नियमित और सही आपूर्ति बनाए रखने के लिए की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना विभागीय अनुमति के पाइपलाइन से कनेक्शन न जोड़ें, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की सहायता से अवैध जल कनेक्शन हटाते पीएचईडी कर्मचारी मौके पर सक्रिय नजर आए। विभाग की टीम ने पाइपलाइन की खुदाई कर कनेक्शन हटाए। इस दौरान विभाग का तकनीकी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और पूरी पाइपलाइन की निगरानी की गई ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement