Article Image
अल्टो कार से मिली थी भारी मात्रा में डोडा पोस्त, डोडा पोस्त के कट्टों से भरी कार छोड़ भागा था आरोपी, अब हुआ गिरफ्तार
केकड़ी- सावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो वर्ष पूर्व एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी नारायण लाल गवारिया को पुलिस ने गिर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 25, 2025 • 6:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी- सावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो वर्ष पूर्व एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी नारायण लाल गवारिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल मीणा तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी सावर बनवारी लाल मीणा ने बताया कि प्रकरण संख्या 10 सितंबर 2023 को को दर्ज किया गया था, जब सूचना पर पुलिस शाहपुरा गेट पर पहुंची थी। मौके से एक अल्टो कार बरामद हुई, जिसमें चार प्लास्टिक के कट्टों में कुल 78 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला था। चालक मौके से फरार हो गया था। मामले में आरोपी नारायण लाल गवारिया निवासी त्रिवेणी चौराहा, पोस्ट खाचरोल, थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा हाल निवासी बरून्दनी थाना बिगोद घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोचा। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्यवाही करने वाली टीम में थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा, शिवप्रकाश, छोटूराम, प्रदीप, विजय व रमेश शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement