Article Image
अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया की पुण्यतिथि पर 30 जून को श्रद्धांजलि सभा एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह
केकड़ी- देशभक्ति और बलिदान की मिसाल बने जीनगर समाज के अमर शहीद श्री बीरबल सिंह जी ढालिया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जीनगर समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 28, 2025 • 6:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी- देशभक्ति और बलिदान की मिसाल बने जीनगर समाज के अमर शहीद श्री बीरबल सिंह जी ढालिया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जीनगर समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं द्वितीय मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 जून, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे , सदर बाजार स्थित जीनगर धर्मशाला में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जीनगर समाज संस्थान के मुख्य संरक्षक एवम शिक्षाविद भवर लाल चौहान होंगे तथा अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रतन पंवार करेगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी दीपांकुर चौहान ने बताया कि यह आयोजन समाज की गौरवशाली विरासत को स्मरण करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने हेतु प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। संस्थान के उपाध्यक्ष प्रेम चंद चंदेल व महासचिव सुरेश चौहान ने बताया की श्रद्धांजलि सभा के उपरांत समाज के लगभग 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement