Article Image
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवाओं के लिए ऋण आवेदन का सुनहरा अवसर
केकड़ी, 8 अगस्त। नव गठित जिला केकड़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 का विशेष जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन&n
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2024 • 7:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 8 अगस्त। नव गठित जिला केकड़ी में डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 का विशेष जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय पर बालाजी रेस्टोरेंट अस्पताल के पास केकड़ी बाईपास में मंगलवार 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
.jpeg)
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र केकड़ी सुल्तान सिंह मीणा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 को 8 सितंबर 2022 को अधिसूचित किया गया । उन्होंने बताया कि शिविर में योजना की जानकारी प्रदान करने के साथ ही मौके पर ऋण आवेदन पत्र तैयार करवाए जाएंगे। शिविर में 'डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022' के अतिरिक्त अन्य विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 एवं 22, बाजार सहायता योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में 10 करोड, सेवा क्षेत्र में 5 करोड तथा व्यापार क्षेत्र में एक करोड रूपये तक का ऋण वित्तीय संस्थान के माध्यम से लिए जाने का प्रावधान है। योजना अन्तर्गत 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 9 प्रतिशत, 25 लाख से 5 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत, 5 करोड रूपये से 10 करोड रूपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 25 लाख रूपये अथवा 25 प्रतिशत एक मुश्त अनुदान देने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो, आधार एवं जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, बैंक पासबुक एवं परियोजना रिपोर्ट शिविर में साथ लेकर आए। जिले के इच्छुक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजना का लाभ उठाए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement