Article Image
अधिवक्ता मनायेंगे ब्लेक डे, जिम्मेदारो का फूंकेंगे पुतला
केकडी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में जारी धरना गणतंत्र दिवस पर संवैधानिक पर्व के मध्यनजर रविवार को अधिवक्ताओ द्वारा धरना
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 27, 2025 • 7:44 AM IST
Share This Story
केकडी- बार एसोसिएशन केकडी द्वारा जिला बचाओ अभियान के तहत कोर्ट परिसर में जारी धरना गणतंत्र दिवस पर संवैधानिक पर्व के मध्यनजर रविवार को अधिवक्ताओ द्वारा धरना स्थगित रखा गया वहीं सोमवार को फिर से अधिवक्ताओ ने जिला बचाने के लिए हुंकार भरते हुए कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन अनवरत शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओ ने इस मौके पर सरकार से केकडी को फिर से जिले का दर्जा देने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया कि जिला बचाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन को अब तक कई सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है तथा अधिवक्ता लगातार आमजन व सामाजिक संगठनों से वार्ता कर आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे है। वहीं आंदोलन को कानूनी मजबूती देने के लिए बार एसोसिएशन केकड़ी के 11 वरिष्ठ वकीलों का एक पैनल भी लगातार हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करने के लिए दस्तावेजी कार्यवाही संपादित करने में जुटा हुआ है।

धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, मगनलाल लोधा, एसएन हावा, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, हेमन्त जैन सहित अन्य वक्ताओ ने कहा कि राज्य सरकार नें केकड़ी की जनता के साथ दुर्भावना पूर्वक व्यवहार किया है। पात्रता के सभी मापदंड पूर्ण होने के बावजूद भी केकड़ी जिले का दर्जा हटाया गया, इसको लेकर अधिवक्ता आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक जिला वापस नहीं आ जाता। वक्ताओ ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद केकड़ी को जिला बनाया गया था। पिछली सरकार में केकड़ी के जिला बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिली थी। अब लोगों को परेशान होगी, पिछली सरकार के फैसले के बाद नए जिले के गठन के बाद से ही केकड़ी में कलेक्टर और एसपी कार्यालय खोल दिया गया था और इन अधिकारियों समेत बाकी सभी जिला अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई थी, लेकिन सरकार बदलने के एक साल भीतर ही दुर्भावना पूर्वक फैसला लेते हुए भजनलाल सरकार ने केकड़ी जिले को निरस्त किया है जिसका खामियाजा केकड़ी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता सलीम गौरी, रेहान नकवी ने स्वरचित कविताएं सुनाई। धरना प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, महासचिव मुकेश शर्मा, सूर्यकान्त दाधीच अशफाक हुसैन, दशरथ सिंह कान्दलोत, लोकेश शर्मा, रामावतार मीणा, भूपेन्द्र सिंह राठौड, परवेज नकवी, धर्मेन्द्र सिंह राठौड, भैरू सिंह राठौड, कानाराम जाट, महेन्द्र चौधरी, भारती पोपटानी, डीएल वर्मा, नरेन्द्र जैन, शिवप्रकाश चौधरी, अभिनव अग्रवाल, आदिल कुरेशी, अशोक पालीवाल, मुकेश धवलपुरिया, कालूराम गुर्जर, सुनील जैन आदि मौजूद थे।

अधिवक्ता मनायेंगे ब्लेक डे, जिम्मेदारो का फूंकेंगे पुतला-
बार एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ताओं द्वारा ब्लैक डे मनाया जाएगा तथा उपखंड अधिकारी को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केकड़ी को फिर से जिला बनाने की मांग की जाएगी साथ इस दौरान कोर्ट परिसर में केकड़ी जिले को हटाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों का पुतला भी दहन किया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement