Article Image
अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर मनाया ब्लेक डे, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
केकडी- बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में लिए गए निर्णय की पालना में शुक्रवार को केकडी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओ ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 28, 2025 • 8:01 AM IST
Share This Story
केकडी- बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में लिए गए निर्णय की पालना में शुक्रवार को केकडी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओ ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में केकडी को जिला विहीन करने पर ब्लेक डे मनाया तथा न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अधिकारी सुभाषचन्द हेमानी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ताओ ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओ ने बताया कि केकडी की जिला मुख्यालय से अत्यधिक दूरी के कारण जनता को परेशान होना पड रहा है तथा प्रशासनिक कार्यो के लिए लम्बी दूरी तय कर अजमेर जाना पडता है जिससे समय और धन दोनो की बर्बादी होती है।

ज्ञापन में बताया कि केकडी जिले का गठन सभी मापदण्डो को परखने के बाद ही किया गया था और अब जिले को हटाने से जनता की परेशानी बढ गयी है। केकडी को फिर से जिला बनाया जाना आवश्यक ताकि जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओ ने केकडी को फिर से जिले का दर्जा देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार अध्यक्ष मनोज आहूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता मगनलाल लोधा, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, चेतन धाभाई, सलीम गौरी, निर्मल चौधरी, शिवप्रताप सिंह, रामदेव सेन, बिशन सिंह, भूपेन्द्र सिंह राठौड, मुकेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, परवेज नकवी, रामावतार मीणा, इमदाद अली, केदार चौधरी, दशरथ सिंह कान्दलोत, भारती पोपटानी, सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, दिनेश पारीक, शिवप्रकाश चौधरी, हनुमान प्रसाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह पंवार, अशफाक हुसैन, शिवप्रसाद पाराशर, फरीद खान, सांवरलाल चौधरी, लक्ष्मीचन्द मीणा, रामसिंह राठौड, रामेश्वर कुमावत, बुद्धिप्रकाश चौधरी, मनोज धातरवाल, अशोक पालीवाल, गजेन्द्र पाराशर, नरहरि उदावत आदि मौजूद थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement