Article Image
अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर केकड़ी को फिर से जिला घोषित करने और विशेष पैकेज देने की मांग की
केकडी- केकडी जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में अनवरत जारी है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 25, 2025 • 7:14 AM IST
Share This Story
केकडी- केकडी जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में अनवरत जारी है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन ने कहा कि केकडी जिला बनने से जनता को अनेक फायदे मिले थे जो अब जिला विहीन होने के साथ ही खत्म हो गए है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए भी हमें लम्बा संघर्ष करना पडा था इसलिए जिले के लिए भी फिर से लम्बे संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि हम यह आंदोलन आमजन के किये कर रहे हैं,ना की स्वयं के लिए।धरना प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष मनोज आहूजा,एडवोकेट मदनगोपाल चौधरी,वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद सईद नकवी,मोहम्मद हुसैन, मगनलाल लोधा,भंवरलाल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह राठौड,रामावतार मीणा, शिवप्रताप सिंह अनुराग पाण्डे, सुरेन्द्र सिंह धन्नावत, धर्मेन्द्र सिंह राठौड, कमलेश कांसोटिया, केदार चौधरी, सलीम गौरी, रहीम गौरी, शिवप्रसाद पाराशर, दिनेश पारीक, फरीद खान, प्रहलाद वर्मा, मुकेश शर्मा, इमदाद अली, रोडूमल सोलंकी, कमलेश शर्मा, हरिराम चौधरी, भैरू सिंह राठौड अशोक पालवाील, नरेन्द्र जेन, मुरलीधर शर्मा, महावीर गुर्जर, महेन्द्र चौधरी, गजेन्द्र पाराशर, भावेश जैन, रवि शर्मा आदि मौजूद थे।

सीएम से की अधिवक्ताओ के शिष्ट मण्डल ने मुलाकात-
बार एसोसिएशन के सात सदस्य शिष्ट मण्डल ने बार अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएम आवास पर मुलाकात की तथा केकडी को फिर से जिले का दर्जा देने तथा बजट में केकडी के लिए विकास के लिए स्पेशल पैकेज देने की मांग रखी। इस मौके पर केकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी मौजूद रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यो ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जनता की भावनाओ व क्षेत्र के विकास को मध्यनजर रखते हुए केकडी को फिर से जिले का दर्जा देने की मांग रखी तथा पूरक बजट में क्षेत्र के विकास के लिए स्पेशल बजट देने की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केकडी क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी कसर नहीं रखी जाएगी तथा क्षेत्र की जनता की मांगो पर गौर किया जा रहा है। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज आहूजा, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, पूर्व अध्यक्ष चेतन धाभाई, सुरेन्द्र सिंह राठज्ञैड, रामावतार मीणा, सूर्यकान्त दाधीच व कमलेश कांसोटिया मौजूद रहे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement