Article Image
अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने मोलकिया में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर और विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
केकड़ी- आज अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने ग्राम पंचायत मोलकिया में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 05, 2025 • 7:57 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आज अति जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने ग्राम पंचायत मोलकिया में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अति जिला कलक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की। समस्त किसानों को आवश्यक रूप से एग्रीस्टैक योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहेगा। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अति जिला कलक्टर ने रा.उ.मा.वि.मोलकिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा नीतियों के क्रियान्वयन एवं विद्यालय के बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान अति जिला कलक्टर ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद किया और स्कूल की स्थिति तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति पंजिका , कक्षाओं , शैक्षणिक सामग्री और स्वच्छता सुविधाओं की भी बारीकी से जांच की। शिक्षकों से पाठ्यक्रम की विषयवार जानकारी लेते हुए बच्चो को दोहरान कार्य कराने के निर्देश दिये। विद्यालय के पुस्तकालय न्यूज पेपर के साथ-साथ मेगजिन व अन्य सामान्य ज्ञान की किताब भी उपलब्ध करानें के निर्देश दियें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement